{"_id":"579e3e914f1c1bdb762b8c0e","slug":"nasimuddin-also-engaged-pokso-act-harish","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन पर भी लगे पाक्सो एक्ट : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन पर भी लगे पाक्सो एक्ट : हरीश
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
बस्ती के सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने रविवार को जिला कारागार की विजिट के दौरान जेल में बंद भाजपा से निष्कासित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह पर न सिर्फ अपराधी की तरह कार्रवाई हुई, वरन उनके साथ व्यवहार भी वैसा ही किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार बसपा के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर भी पाक्सो एक्ट लगाकर इसी तरह की कार्रवाई करे।
रविवार को जेल की विजिट करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा दयाशंकर सिंह के परिवार के संग मजबूती के साथ खड़ी है। पार्टी ने अभद्र टिप्पणी की शिकायत मिलने पर दयाशंकर सिंह को भले ही निकाल दिया है
लेकिन उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा किसी भी स्तर की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा बसपा सुप्रीमो को भी अपने नेताओं पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने पर ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
जेल में विजिट के दौरान कमियां पूछने पर उन्होंने कहा कि जेल में कई प्रकार की दुर्व्यवस्थाएं हैं जिसे दूर किया जाना चाहिए लेकिन क्या कमियां मिली इस सवाल को वह टाल गए और जेल से रवाना हो गए।