फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Name in the list to display

सूची में नाम के लिए प्रदर्शन

Mon, 22 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 22 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Name in the list to display
प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट पर सोमवार को भाकपा के तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने राशन कार्ड की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के बाबत सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए  भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि जिले में पात्रता गृहस्थी के सूची से बीपीएल परिवार सहित तमाम गरीबों को जिला पूर्ति विभाग द्वारा बाहर कर दिया गया है। जिसके कारण गरीब जनता अपात्र घोषित हो गई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन फर्जी पात्र गृहस्थी की सूची बनाकर गरीबों के राशन का लूट कर रहा है। साथ ही जिला पूर्ति विभाग मनमाने ढंग से अपना काम कर रहा है। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले के नेता श्रीराम सिंह ने कहा कि परदहां ब्लाक के नसीरपुर,सरयां, मछलीपुर, कहिनौर के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी काफी लंबी अर्से से बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो सिंतबर से पहले इन मनरेगा मजदूरों का भुगतान नही हुआ तो दो सिंतबर को पार्टी ब्लाक का घेराव करेगी।  धरने को संबोधित करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि जिले में तमाम मुद्दे हैं। जिनका कोई अधिकारी संज्ञान नही ले रहा है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो भाकपा माले जिले में आंदोलन और संघर्ष तेज करेगी। इस दौरान मुख्यरुप से शिवमूरत गुप्ता, सतीराम यादव, शिवकुमार, महेन्द्र, मिट्ठू, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता और संचालन अखिलानंद पांडेय ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed