{"_id":"58ab34214f1c1b0653b2377b","slug":"muslims-did-not-deserve-a-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई टिकट देने लायक मुसलमान नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई टिकट देने लायक मुसलमान नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामकृपाल यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ग्राम विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने खुलासा किया कि भाजपा को प्रदेश में टिकट देने लायक कोई मुस्लिम प्रत्याशी नहीं मिला। यही कारण है कि भाजपा ने कहीं से मुसलमान को चुनाव मैदान में नहीं उतारा। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है। तीन चरणों में हुए मतदान में भाजपा के पक्ष में जमकर वोट पड़े हैं। यह भी कहा कि चुनाव में जो भी बागी पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन देने पर विशेष ध्यान दिया गया पर प्रदेश सरकार केंद्र के दिए धन को खर्च तक नहीं कर पाई है। केंद्र की कई योजनाओं का नाम बदलकर प्रदेश सरकार वाहवाही लूट रही है। केंद्र ने मनरेगा सहित कई योजनाओं के लिए दिल खोलकर पैसा दिया है पर हालत यह है कि गांवों के विकास के लिए केंद्र से भेजे गए धन का काम करवाने के लिए टेंडर तक नहीं हो पाए हैं।
इसके पहले की बसपा सरकार ने भी वही किया। सपा-बसपा की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस और सपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन किसी भी नीति और सिद्धांत पर नहीं हुआ है। सपा में परिवारवाद की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, सुशील राय आदि उपस्थित रहे।