{"_id":"60700cdd8ebc3ecbac0671e4","slug":"mukhtar-ansari-got-bail-from-court-in-fake-license-case-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्जी लाइसेंस मामले में मुख्तार अंसारी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्जी लाइसेंस मामले में मुख्तार अंसारी को मिली जमानत
Fri, 09 Apr 2021 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
सदर विधायक मुख्तार अंसारी, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी को फर्जी लाइसेंस मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है। जिला जज शंकरलाल ने शुक्रवार को यह आदेश मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह, डीजीसी फौजदारी राजेश सिंह राज के तर्कों को सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, दक्षिणटोला थाने में मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियोजन के अनुसार, सदर विधायक मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर कुछ लोगों को असलहे का लाइसेंस दिए जाने की जिलाधिकारी से सिफारिश की थी। जिसके आधार पर जिलाधिकारी ने आधा दर्जन लोगों का शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत किया था। बाद में हुई जांच के दौरान जिन लोगों का लाइसेंस बना था, उनका पता फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
इस पर दक्षिण टोला थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष परमानंद मिश्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने मामले में विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में पेश किए। मुख्तार अंसारी के अलावा बाकी आरोपियों की जमानत हो चुकी थी। शुक्रवार को जिला जज के न्यायालय में मुख्तार अंसारी की जमानत पर सुनवाई हुई। जिस पर जिला जज ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन