फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mosques full of Namazis in Jumei

जुमे में नमाजियों से भरी रहीं मस्जिदें

Sat, 25 May 2019 12:18 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 25 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mosques full of Namazis in Jumei
नगर के शाही कटरा स्थित मस्जिद में रमजान माह के तीसरे जुमें को नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : mau
रमजान के तीसरी जुमा शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के मस्जिदों में भारी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। कुछ ने पांचों वक्त की नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की और उनकी रहमत पाने की दुआ की। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


रमजान महीने के तीसरे शुक्रवार को नगर के मुंशीपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा,  घोसी, वलीदपुर, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन सहित विभिन्न बाजारों के मुख्य मार्ग पर दोपहर होते ही चहल-पहल बढ़ गई। मुस्लिम बंधु जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचने लगे। बच्चों में भी काफी उत्साह था। वे भी युवाओं तथा बुजुर्गो के साथ मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ करने के लिए हजारों हाथ उठे। जुमे की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


कम उम्र के बच्चों ने भी खुदा की इबादत में अपना सिर झुकाया। रोजेदारों ने देर रात तक तरावीह पढ़ी।उधर रमजान के मद्देनजर बाजारों में चहल पहल देखी गई। रोजेदारों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed