फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Money former PM's birth anniversary as Good Governance Day

सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम की जयंती

Fri, 25 Dec 2020 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Money former PM's birth anniversary as Good Governance Day
रतनपुरा के गड़वा स्थित श्री गिरजापति इंटरमीडिएट कॉलेज में महामना मदन मोहन मालवीय व अटल जी की जयं? - फोटो : MAU
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों के साथ ही अमिला, सरवां, दुबारी, खैरा बाद,गोठा में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर जनपद के सभी ब्लाकों के किसानों को किसान संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने अपने ब्लाक मुख्यालयों पर भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों से संबंधित योजनाओं तथा उसके लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं के संबोधन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलईडी टीवी के माध्यम से देश के अलग अलग हिस्सों से जुड़े किसानों से वर्चुवल अटल संवाद किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों कि आय जल्द दोगुनी की जाए। हमारे देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। बैठक में विधायक विजय राजभर, श्रीराम सोनकर, अरिजीत सिंह, अरविंद सिंह, संजय पांडेय, रजनीकांत, डा. एच एन सिंह, दुर्गविजय राय, हरेंद्र प्रजापति, अरुण सिंह व सुदर्शन आदि ने अलग अलग स्थानों पर किसानों से संवाद किया।
विज्ञापन

महान समाज सुधारक थे पं. मदन मोहन मालवीय
हलधरपुर। पं. मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ब्राह्मण विकास परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक शुक्रवार को क्षेत्र के गड़वा पहसा स्थित गिरिजा पति इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमेें पं. मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के मंत्री वृजकिशोर पांडेय ने कहा कि पं. मदन मोहन मालवीय समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया था। वहीं राजीव पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेेयी भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के महान नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया। उनके बताए गए मार्ग पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। इस अवसर पर शशिकांत, अरविंद पांडेय, विनय दुुुबे, अजय तिवारी, विजय तिवारी, शशिकांत तिवारी, विनय मिश्र, नवनीत पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed