फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Money being collected in the name of Aadhaar amendment, students created ruckus

आधार संशोधन के नाम पर वसूला जा रहा पैसा, छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 27 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Money being collected in the name of Aadhaar amendment, students created ruckus
कोपागंज। थाना क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर छात्रों से पैसा वसूलने के बाद भी आधार संशोधन नहीं करने पर छात्रों के परिवारजनों ने रविवार को जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी किया। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में आधार कार्ड संशोधन न होने से छात्रों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। छात्रों को क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र खुखुंदवा पर आधार संशोधन किए जाने की खबर लगी। तो काफी संख्या में छात्र वहां पहुचे तो प्रत्येक छात्र से अपडेशन के लिए 300 रुपये मांगे गए। शनिवार को कर्मचारियों ने सैकड़ों छात्रों से 300 रुपये वसूलकर रविवार को आने के लिए कहा। जब छात्र वहां पहुचे तो आधार संशोधन करने वाले कर्मचारी गायब मिले। आक्रोशित छात्रों और उनके परिवारजनों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों को क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केन्द्र खुखुंदवा पर आधार बनने की खबर लगी। छात्र वहां पहुचे तो प्रत्येक छात्र से अपडेशन के लिए 300 रुपये मांगे गए।छात्र मजबूरन 300 रुपये देकर आधार संसोधन कराने लगे।शनिवार को आधारकर्मी ने सैकड़ो छात्रों से 300 रुपये बसूलकर रविवार को आने के लिए कहा। जब छात्र वहां पहुचे तो आधार कर्मी गायब मिले। आक्रोशित छात्रों और उनके परिजनों ने ब्लॉक संसाधन के केंद्र पर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed