फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MNREGA laborer was being rigged by telling the deceased to be alive, the investigation of Lokpal revealed

मृतक को जिंदा बताकर मनरेगा मजदूर बनाकर की जा रही थी धांधली, लोकपाल की जांच में हुआ ख्रुलासा

Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
MNREGA laborer was being rigged by telling the deceased to be alive, the investigation of Lokpal revealed
मऊ/कोपागंज। जिले के ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर धांधली होने से इसका लाभ पात्र लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। एक ग्रामीण की शिकायत पर लोकपाल ने नौसेमर ग्राम पंचायत में जांच की तो इसका खुलासा हुआ। यहां मृतक को जिंदा बताकर उसके नाम पर मनरेगा की मजदूरी ली जा रही थी। इतना ही नहीं गांव में मुस्लिम आबादी न होने के बावजूद यहां सात मुस्लिमों को मजदूर बनाकर उनके खाते में राशि भेजी गई है। लोकपाल ने रिपोर्ट शासन को भेजने के साथ पुलिस को दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। नौसेमर में जॉब कार्ड में फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन के गबन के संबंध में ग्राम प्रधान के विरुद्ध बृज बिहारी तथा रमेश ने शिकायत की थी। शिकायत पर लोकपाल विनीता पांडेय ने जांच की। जिसमें सामने आया कि जो व्यक्ति मृत हैं उन्हें जिंदा बताकर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर खाते में पैसे भेजकर गबन किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं गांव में एक भी मुस्लिम आबादी ना होने के बावजूद सात मुस्लिम मजदूरों के नाम फर्जी जॉब कार्ड व मस्टररोल बनाकर धनउगाही की जा रही है। कुछ ऐसे नाम सामने आए जो बाहर रहकर नौकरी करते हैं, कुछ नाबालिग निकले तो कुछ 70 साल के वृद्ध हैं। उनके नाम से भी फर्जीवाड़ा कर खाते में पैसे भेजा जा रहा है। जांच के समय एपीओ अनूप कुमार, तकनीकी सहायक अनिरुद्ध, ग्राम पंचायत सचिव नंद बिहारी, ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता मौजूद रहे। लोकपाल विनीता पांडेय ने बताया कि दोषियों से सरकारी धन की वसूली करते हुए मुकदमा दर्ज कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed