फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA will keep the indecency of SP people before the Legislative Assembly

सपा जनों की अभद्रता को विधायक रखेंगे विधान सभाध्यक्ष के समक्ष

Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
MLA will keep the indecency of SP people before the Legislative Assembly
मऊ। घोसी विधान सभा क्षेत्र के विधायक विजय राजभर अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाएंगे। विधायक ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि वे बृहस्पतिवार को अपने क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों, बीडीसी तथा जिला पंचायत सदस्यों के स्वागत समारोह में भाग लेने ब्लाक मुख्यालय बड़रांव जा रहे थे। उनका वहां पर जाने का उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। इसलिए सपा जन अमिला बोझी मार्ग पर खराब सड़क में पानी भरे गड्ढे में धान रोपकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ज्यों ही उनकी कार वहां पहुंची, सपाजनों ने पूर्व सुनियोजित षडयंत्र के तहत उनकी कार पर पत्थर, मिट्टी, कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि जब मैं कार से नीचे उतरकर सपाजनों से ऐसा न करने का शालीनता पूर्वक अनुरोध किया तो वे और उग्र हो गए और मिट्टी पत्थर कीचड़ युक्त धान की बेहन कार पर फेंकने लगे। विधायक ने कहा कि मैं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और प. दीनदयाल , प्रधानमंत्री मोदी और मुुख्यमंत्री योगी जैसे महान नेताओं के सिद्धांत में विश्वास करने वाला व्यक्ति हूं। इसलिए शालीनता पूर्वक सपा जनों की उद्दंडता देखता और सहता रहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन पर हमला किया गया वह अत्यंत निंदनीय है। कहा कि मेरी और पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर सपा जन इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रकरण को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाऊंगा।
विज्ञापन

उन्होंने अपने क्षेत्र में कराए गए कार्यों और प्रस्तावित कार्यों को गिनाया। कहा कि मैंने कोपागंज भात कोल मार्ग, चिरैयाकोट मुहम्म्दाबाद घोसी मधुबन मार्ग के 51 करोड़ 53 लाख के चौड़ीकरण का कार्य कराया है। इसके अलावा विभिन्न मार्गो पर लगभग ढाई करोड़ के नवीनीकरण और मरम्मत कार्य कराए हैं। इसके अलावा वर्ष 2021 - 22 में अली नगर इंदारा मझवारा मधुबन मार्ग और अमिला अजमतगढ़ मार्ग के चौड़ी करण और नवीनीकरण के 92 करोड़ 34 लाख के कार्य प्रस्तावति कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ मऊ रोडवेज निर्माण, पालिटेक्निक विद्यालय, नेडा प्रशिक्षण केंद्र, 100 बेड के टड़ियांव स्थित हॉस्पिटल तथा आक्सीजन प्लांट, आरटीपीसीआर जांच केंद्र शुरू कराया है। मेरे प्रयास से काछीकला का विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इसके अतिरिक्त अन्य तीन विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित कराए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने विधायक पर हमला किया है उनके विरुद्ध शिकायत की गई है। पुलिस उनके विरुद्ध विधि संगत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed