फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minimum temperature dropped by 4 degrees due to icy winds

Mau News: बर्फीली हवाओं से 4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Wed, 08 Jan 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by 4 degrees due to icy winds
मऊ। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। तीन दिनों से धूप न निकलने से लोग ठिठुरते रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान मेें दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। ठंड के चलते शासन ने माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। गर्म कपड़ों के पहनने के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। ठंड को देखते हुए शासन ने माध्यमिक विद्यालयाें को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक संचालन करने का निर्देश दिया है। इसके पूर्व विद्यालयों का संचालन सुबह 9.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक होता था। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 81 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। मंगलवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed