फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   meeting

आगामी विधान सभा चुनाव में मजबूती से लड़गी सपा

Thu, 05 Nov 2020 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
meeting
मधुबन के दरगाह में सपा की मासिक बैठक को संबोधित करतीं एमएलसी लीलावती कुशवाहा। - फोटो : MAU
मऊ। जिले के अलग-अलग विधान सभाओं में बुधवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सदर विधान सभा में पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता राम प्रकाश यादव तथा मुहम्मदाबाद गोहना में अमान अहमद की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि बिहार का चुुनाव वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव की दिशा को तय करेगा। विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव बबलू ने कहा कि यूपी में सात विधानसभा क्षेत्रों में हो रहें उपचुनाव में सपा के काम के आगे बीजेपी को जनता सिरे से नकार रही है। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हजारी सिंह पर मुख्तार अंसारी के गैंग का सदस्य बताकर उत्पीड़न निंदनीय है। बैठक में जहीर सेराज, दिनेश यादव, शंभू सोनकर, नगीना यादव, राजेश यादव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के दरगाह में विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मौर्य अप्पू की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राम कृपाल सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सपा को बहुमत दिलाने के लिए अभी से कमर कस लें। चंद्रकांत मौर्य अप्पू ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों से निराश किसान अब अपना धान बिचौलियों को बेच रहा है। बैठक में अजीत यादव, खुर्शीद अहमद संचालन, गुड्डू चौधरी, विमल कुशवाहा, हरिकेश यादव आदि रहे। मोहम्मदाबाद गोहना बाजार में स्थित पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नन्हकू प्रसाद राजभर ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी बूथ कमेटियां मजबूत होनी चाहिए जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश से आसानी पूर्वक उखाड़ फेंका जाए। प्रदेश में गुंडागर्दी, दुष्कर्म, हत्या, भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका केवल एक ही विकल्प समाजवादी पार्टी है, इसलिए समाज के हित के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना आवश्यक है। बैठक को पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार, वैदेही यादव, रामशब्द यादव, प्रेमचंद यादव, श्यामचरण यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed