{"_id":"67c5f3d70f1fe750c10264c5","slug":"mau-youth-died-in-chamoli-accident-elder-brother-identified-him-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ के युवक की चमोली हादसे में मौत : बड़े भाई ने की पहचान... घर में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के युवक की चमोली हादसे में मौत : बड़े भाई ने की पहचान... घर में मातम का माहौल
Mon, 03 Mar 2025 11:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:54 PM IST
सार
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुआ हादसा हुआ और मऊ निवासी युवक की मौत हो गई। इस सूचना के बाद घर में मातम है। बता दें कि मृतक सड़क बनाने वाली कंपनी में ऑपरेटर का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में ग्लेशियर की चपेट आने से मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी युवक की मौत हो गई है। इसकी सूचना परिजनों को रविवार दोपहर बाद मिली तो क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। अपने भाई की मौत की पुष्टि बड़े भाई संदीप ने सोमवार को देर शाम की।
विज्ञापन
मंजीत नौ मार्च 2024 को सड़क बनाने वाली कंपनी बीआरओ में ऑपरेटर के पद नौकरी करता था। वर्तमान में वह उत्तराखंड चमोली जिले में था। वहां पर बीते शनिवार को ग्लेशियर की चपेट में आने से मंजीत की भी अन्य मजदूरों के साथ मौत हो गई। मंजीत घर का इकलाैता कमाने वाला लड़का था। मृतक के पिता शंभू यादव खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन
बेटे के नौकरी लग जाने से अभी परिवार की बिगड़ी स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ ही था कि परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंजीत की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बीते रविवार को ग्लेशियर की चपेट में आने से मौत होने का पता चला तो पूरा क्षेत्र और गांव का माहौल गमगीन हो गया।मंजीत का उत्तराखंड में नौकरी पर नौ मार्च को एक साल पुरा होने वाला था।
विज्ञापन
मंजीत के डुमरांव गांव निवासी रिश्तेदार ने बताया कि मंजीत मिलनसार और हर किसी की मदद के लिए हमेशा आगे रहता था। उत्तराखंड के चमोली जनपद से परिवार के लोग मंजीत का शव लेकर गांव आ रहे हैं।