{"_id":"69b468113b55961d790ffa42","slug":"mau-stadium-a-in-the-boys-category-and-mau-stadium-b-in-the-girls-category-were-the-winners-mau-news-c-295-1-mau1025-142236-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बालक वर्ग में मऊ स्टेडियम ए और बालिका वर्ग में मऊ स्टेडियम बी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बालक वर्ग में मऊ स्टेडियम ए और बालिका वर्ग में मऊ स्टेडियम बी विजेता
विज्ञापन
डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में वि
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश खेल विभाग के तत्वावधान में जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रोमांचक मुकाबले में जिले की विभिन्न टीमों ने दमखम दिखाया, जहां बालक वर्ग में मऊ स्टेडियम ए और बालिका वर्ग में मऊ स्टेडियम बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कुल आठ टीमों तथा बालिका वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मऊ स्टेडियम ए की टीम ने नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा को 11 के मुकाबले 21 अंकों से पराजित कर विजेता बना। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मऊ स्टेडियम बी ने मऊ स्टेडियम ए को 9 के मुकाबले 17 अंकों से हराकर शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर राजा आनंद ज्योति सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक सिंह, आजमगढ़ कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एहसान अहमद, कबड्डी कोच सोनिया कुमारी, अवनीश राय, राहुल सिंह, अमेंद्र सिह, चंदन राय, पृथ्वीराज, रघुपति यादव, राज विजय, आदर्श शुक्ला, चंदन कुमार, गिरधारी चौहान सहित कई खेल प्रेमी और पदाधिकारी मौजूद रहे।