फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two injured in collision between car and Bullet motorcycle; referred to district hospital.

Mau News: कार-बुलेट की टक्कर में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

Thu, 01 Oct 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two injured in collision between car and Bullet motorcycle; referred to district hospital.
रामपुर थाना क्षेत्र के ढंढवल पटराव पुलिस चौकी अंतर्गत फतहपुर ताल रतोय बाजार में बुधवार सुबह कार और बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे मधुबन-बेल्थरा मार्ग पर पुलिस बूथ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुबन की ओर से जा रही बुलेट और बेल्थरा की ओर से आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पूजन यादव (55) निवासी परसिया देवार, थाना बरहज, देवरिया और लालू (45) निवासी धर्मपुर विशुनपुर, थाना मधुबन घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। रामपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed