फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR registered against two, including an electricity department employee, for negligence.

Mau News: बिजलीकर्मी सहित दो पर लापरवाही की प्राथमिकी

Thu, 01 Oct 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two, including an electricity department employee, for negligence.
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 ककराडीह में बिजली के तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय सुग्रीम साहनी की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारी समेत दो लोगों के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई मृतक के भतीजे राहुल साहनी की तहरीर पर की गई। तहरीर के अनुसार, सुग्रीम साहनी 29 सितंबर की शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के नीचे लटक रहे तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहुल का आरोप है कि तार पहले से नीचे लटक रहा था और इसकी शिकायत गांव के लोगों व सभासद प्रतिनिधि ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भी बिजली स्टेशन पहुंचकर कर्मचारी को तार के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बावजूद बिजलीकर्मी अनिल कुमार ने सुशील मौर्य के कहने पर तार से छेड़छाड़ की और बिना सूचना दिए बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इससे सुग्रीम साहनी तार की चपेट में आ गए। राहुल ने तार नीचे होने की शिकायत एसडीओ और जेई से कई बार किए जाने का भी उल्लेख किया है। प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि राहुल साहनी की तहरीर पर सुशील मौर्य और अनिल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed