फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news water

जल संरक्षण के लिए आगे आने की जरूतर

Tue, 23 Jul 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news water
घोसी । तहसील के धरौली स्थित माध्यमिक विद्यालय से जल सरंक्षण को लेकर मंगलवार केे जल संरक्षण जन जागरूकता अभियान मार्च निकाला गया। इसमें शामिल छात्रों ने लोगों को जल सरंक्षण के महत्व की जानकारी दी। रैली का शुभारंभ एसडीएम निरंकार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम निरंकार सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और यह तभी संभव है जब हम जल को शुद्ध रूप में ग्रहण करेंगे। क्योंकि जल ही जीवन है और जल का संरक्षण करना पर्यावरण का संरक्षण व देश व दुनिया को संरक्षित करना है। बढ़ती आबादी व जलश्रोतों के अंधाधुन उपयोग के चलते आज जल के संरक्षण की जरूर हो गयी है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे तथा जल को संग्रहित करने के विभिन्न तरीकों को अपनाते हुए लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है। वहीं जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अखिलेश सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को जलसंरक्षण के लिए आगे आना होगा, नही तो आने वाला समय कठिन हो जाएगा। इससे पहले रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए स्कूल प्रागंण पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामविलास भारती, दयाशंकर यादव, प्रधान प्रतिनिधि मु. नफीस अहमद, रिजवान अहमद, बदामी देवी, सुनील कुमार, फूलवंती शाही, कमलेश राय, ललित राहुल, मेंहदी रजा, बृजेश सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed