{"_id":"5dab59178ebc3e013874a58d","slug":"mau-news-simpaithy-mau-news-vns49004278","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंत्री पहुंचे बिचलापुरा, पीड़ितों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंत्री पहुंचे बिचलापुरा, पीड़ितों को दी सांत्वना
वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा में सिलेंडर रिसाव से धमाके की घटना के बाद शनिवार को पहुँचकर मृतक
- फोटो : MAU
Link Copied
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा में गैस सिलेंडर रिसाव से हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 17 पहुंचने से जहां नगरवासी सहमे हैं, वहीं घटना के छठवें दिन शनिवार को सूबे से कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान वलीदपुर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने मृत परिवारों को सांत्वना देने के साथ उन्हें आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर मरहम लगाने का काम किया। शनिवार को वलीदपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान हादसे में मरने वालों के साथ घायलों के परिजन से मिले। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 13-13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। बोले घायलों को कंपनी और राज्य सरकारों से जो धनराशि मिलेगी। उसके अलावा पीएम कोष से पचास पचास हजार की राहत दिलाई जाएगी। हादसे के शिकार सभी घायलों को बेहतर इलाज और बेघर हुए लोगों को पीएम आवास के तहत मकान दिलाया जाएगा। इसके बाद वो स्व. छोटू विश्वकर्मा के परिजनों से मिले आर उन्हें सांत्वाना दी। इसके बाद कन्हैया, भृगुनाथ, जिशान, तुलसी, सुरेंद्र, इम्तियाज सहित सभी मृतकों के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।