फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news shiv bhakt

शिवभक्त करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

Sun, 28 Jul 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
mau news shiv bhakt
नगर के ढेकुलियाघाट से होकर सावन माह में गाजीपुर से जल लेकर कोपागंज जाते दिव्यांग बीरबल राम और उनक - फोटो : MAU
मऊ। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों का रेला लगेगा। गंगा जल लाने के लिए रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कावरियों का जत्था गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। जो वहां से गंगा जल भर कर सोमवार को पैदल ही लौटेंगे और शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिवालयों और मंदिरों को सजाने संवारने का कार्य पूरा कर लिया गया। उधर विभिन्न संगठनों की ओर से कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क स्टाल लगाए गए हैं। उधर, भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। सावन माह में प्रत्येक दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है, लेकिन सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर,कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी मंदिरों पर कांवरियों व शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। तड़के से ही भजन कीर्तन शुरू हो गया था, जो सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर पूरे दिन जारी रहेगा। नगर के विभिन्न मुहल्लों से कांवरिए पावरहाउस स्थित श्रीराम मंदिर पर एकत्र हुए। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद नाचते गाते मुख्य मार्ग होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचे। वहां से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। जो सोमवार को गंगा जल लेकर तड़के लौटेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed