फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news road jam

चार मुख्य मार्गो पर छह घंटे तक नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

Fri, 10 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
mau news road jam
मऊ। बुधवार को टीईटी परीक्षा में यातायात व्यवस्था को सफल रहने पर यातायात पुलिस ने जाम के झाम से शहर को मुक्ति दिलाने के लिए आगामी 10 जनवरी शुक्रवार को पुन: एक बार यायायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत जिले के चार मुख्य मार्गो पर सुबह से दोपहर तक छह घंटे तक भारी वाहनों को प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान गाजीपुर,बलिया, गोरखपुर रूट से आने वाले वाहनों को डायवर्ट रूट से रवाना किया जाएगा। इसके लिए चारों मुख्य मार्गो पर सुबह से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जिससे इस योजना का अनुपालन बेहतर तरीके से किया जा सके। शुक्रवार 10 जनवरी को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बढुआगोदाम तिराहा, बलिया मोड़, सहरोज मोड़ तथा बहादूरगंज मोड़ पर भारी वाहनों को प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। यातायात के उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रतिबंध समय पर वाराणसी-गाजीपुर से आने वाले भारी वाहनों कोबढुआगोदाम पुुलिस बूथ के पास से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह से बलिया मोड़ पर बलिया से आने वाले वाहनों को मतलुपूर मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा। जबकि सहरोज मोड़ पर गोरखपुर से वाहनों को भी मतलुपुर मोड़ पर डायवर्ट किया जाएगा जो कि मुहम्मदाबाद गोहना होते हुए रवाना होंगे। जबकि बहादूरगंज मोड़ के पास बहादूरगंज की तरफ से आने वाहनों को सरवा तिराहा से हथिनी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इन चारों मार्गो पर सुबह से लेकर शाम तक पुलिस बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed