फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news raksha bandhan

रंग बिरंगी राखियों से पटे बाजार

Sun, 11 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news raksha bandhan
रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर के सहादतपुरा बाजार में सजी राखी की दुकान से खरीदारी करतीं बहनें। - फोटो : MAU
मऊ। भाई और बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर्व में चार दिन ही शेष हैं लेकिन तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।रंग बिरंगी राखियों से बाजार पट गए हैं। जगह-जगह राखियों के स्टाल सज गए हैं। दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई।बाजार में मोदी और छोटा भीम राखी काफी बिक रही है। रक्षाबंधन पर्व भाई और बहनों के लिए सबसे ज्यादा खास होता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर जीवन भर अपनी रक्षा का वचन लेतीं हैं। जिसके बाद भाई अपनी बहन को तोहफा और पूरी जिंदगी उसकी रक्षा करने का वचन देता है। क्या बच्चे और क्या बुर्जुग सभी भाई बहन रक्षाबंधन पर्व को बढ़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह है। रक्षाबंधन पर्व में चार दिन ही शेष हैं, लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही है। नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, गोलाबाजार सहित विभिन्न बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। बाजार में छोटा भीम,छोटा गणेश, योगी,ब्रांड, मोदी ब्रांड, स्वास्तिक ब्रांड, विजय लक्ष्मी ब्रांड, पान निशान, श्री ब्रांड, ओम ब्रांड आदि रेशमी तथा फैशनदार धागे के राखी की खूब डिमांड है। सहादतपुरा मेेें राखी स्टाल संचालक सुरेश कुमार का कहना था कि पांच रुपए से लेकर 600 तक की राखियां उपलब्ध है। त्यौहार नजदीक आते ही बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। राखी की खरीदारी करने आई नगर क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी दसवीं की छात्रा स्वीटी ने बताया कि उन्हें इस दिन का काफी इंतजार रहता है। क्योंकि वे अपने भाई की कलाई पर राखी बांधतीं है। जिसके बाद भाई द्वारा उन्हें उपहार भी दिया जाता है। इस दिन पूरे परिवार में काफी खुशी का माहौल होता है। छात्रा पिंकी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को वह हर साल काफी धूमधाम से मनातीं हैं। पर्व पर पूरे परिवार के सदस्य काफी खुश रहते हैं। भाई को राखी बांधने के बाद उसके द्वारा दिए गए उपहार से वह काफी खुश रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed