फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

13 मामलों में पांच का हुआ समाधान

Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news meeting
पुलिस लाइन में आयोजित एच्छिक ब्यूरो में आए मामलों का समाधान करते सदस्य। - फोटो : MAU
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में पुलिस लाइन में हुई। इसमें कुल 13 पारिवारिक मामले आए। जिसमें पांच मामलों का समाधान हुआ। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 19 जनवरी नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया। ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से पांच मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें सुनीता और शिवपलट के मामले में मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वहीं रजिया और वशी अहमद तथा नसीम और जैनब के मामले में पक्षकारों की अनुपस्थिति के चलते तथा मीरा चौहान और अमरनाथ तथा रुबीना और अली शेर के मामले में पक्षकारों की सहमति से पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान तीन मामले प्रेमशीला और संजय कुमार, जाहरा और मुहम्मद अलकमह तथा फहीम आसमा और मोहम्मद फैसल ने सुलह के लिए समय की मांग की। अन्य पांच मामलों में एक-एक पक्ष उपस्थित हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 19 जनवरी 2020 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरसद, डा. एमए खान, महिला आरक्षी इशरावती यादव ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed