फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news loot

तमंचे की नोंक पर फ्रेंचाइजी से सवा लाख की लूट

Tue, 14 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
mau news loot
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजारबुजुर्ग गांव के पास अमिला जीयनपुर मार्ग पर सोमवार की दूर शाम को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर एक फ्रेंचाइजी से सवा लाख रुपये लूट लिया।घटना को अंजाम देकर अपाचे बाइक सवार बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए भाग निकले। पीडित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली के ही पांडेयपार गांव निवासी मृत्युंजय सिंह पुत्र सुवाष भटमिला में यूबीआई का फ्रेंचाइजी सेंटर चलाता है। सोमवार की शाम को वह अपना आफिस बंद कर एक लाख 25 हजार रुपये बैग में लेकर घर के लिए बाइक से निकला। रुपयों से भरा बैग वह पीठ पर लिए था। मुजार बुजुर्ग पहुंचने पर उसने पेट्रोलपंप से बाइक में तेल भरवाया। इसके बाद आगे के लिए चला। कुछ ही देर आगे बढ़ा था कि पीदे से ओवर टेक कर बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। बाइक सवार बदमाशों में सक एक मृत्युंजय का बैग छीनने लगा। फ्रेंचाइजी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और रुपयों से भर बैग छीन लिया। सरेशाम सडक पर द़ुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर बदमाश अमिला की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed