मऊ। वैश्य महिला मंडल की तरफ से हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रविवार की शाम करीब सात बजे हिंदी भवन में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, इसमें प्रियंका खंडेलवाल तीज क्वीन बनी। रविवार की शाम मंडल अध्यक्ष मीना अग्रवाल की अध्यक्षता में हरीयाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भवन में हुआ। इसमें सोलो डांस कंपीटीशन, हाऊजी, प्रश्नोत्तरी, सास बहु गेम आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रियंका खंडेलवाल तीज क्वीन बनी। जबकि सोलो डांस कंपीटीशन में पहले स्थान पर पारूल खंडेलवाल, दूसरे स्थान पर नीलम बरनवाल और तीसरे स्थान पर सुप्रिया खंडेलवाल रही। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा बरनवाल द्वारा किया गया। जबकि निर्णायक मंडल में आशा खत्री, कुसुम वर्मा, मीना अग्रवाल तथा मीना लाल शामिल रही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल, पल्लवी वर्मा, रेखा खंडेलवाल, नीलम बरनवाल, सुप्रिया खंडेलवाल आदि मौजूद रही।