फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news festival

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

Wed, 15 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
mau news festival
दोहरीघाट के सरयू तट पर मकर संक्राती पर्व पूजन अर्चन करते श्रद्घालु। - फोटो : MAU
मऊ। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने बुधवार की अल सुबह तमसा और सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान लोगों ने मंदिरों में दर्शन पूजन किया और गरीबों को दान का पुण्य के भागी बने। उधर, जहां बच्चों ने मेले में चर्खी झूलोें को लुत्फ उठाया तो वहीं लोगों ने पतंगों के खूब पेंच लड़ाए। इलाके ‘भक्काटे’ की आवाजों से गूंजते रहे। लोगों ने तिल, लाई, गुड़ चूरा आदि का सेवन कर त्योहार को पारंपरिक ढंग से मनाया। नगर के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी सहित दोहरीघाट के सरयू तट के विभिन्न घाटों पर तड़के से ही स्नान करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही तिल, चावल छूकर रस्म पूरी की। इसके बाद घाटों पर स्थित मंदिर पर पूजन अर्चन किया। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेले में भारी भीड़ रही। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित ब्रह्मस्थान पर सुबह से ही मेला लगा हुआ था। श्रद्घालुजन मंदिर में दर्शन पूजन कर ब्रह्म बाबा से मन्नत मांगी। इस अवसर पर लगे मेले में बच्चों ने झूले तथा चटपटी वस्तुओं का लुत्फ उठाया। बच्चों ने पूरे दिन घूमकर पतंगबाजी कर खिचड़ी पर्व को मनाया तो बहू बेटियों ने अपनी सखी सहेलियों के साथ एक दूसरे के घर घूमकर त्यौहार की बधाई दी। दोहरीघाट : सरयू नदी तट पर भारी संख्या में नदी तट के विभिन्न घाटों पर भोर से ही स्नान करने का क्रम चलता रहा। साथ नदी तट पर स्थित मंदिरों पर पूजन अर्चन किया। वहीं त्यौहार के दिन भी बहू बेटियों के यहां लाई, चूरा की गठरी बांधकर खिचड़ी पहुंचाने का निर्वाह करते देखे गए। रानीपुर : क्षेत्र के रानीपुर, खुरहट, काझा, पलिया, पलिगढ़, चकिया, गोकुलपुरा, अमारी सहित विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। वलीदपुर : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति पर्व पर दूर दराज सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोगों ने गुरादरी मठ स्थित पोखरे में स्नान किया। साथ ही पूजन अर्चन कर मन्नत मांगी। इस दौरान मेले जैसा दृश्य रहा। पिपरीडीह : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। क्षेत्र के प्रसिद्घ वनदेवी धाम में सुबह से ही श्रद्घालुओं का रेला लगा रहा। लोगों ने मंदिर में भजन कीर्तन किया। मंदिर पर लगे मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। लोग देर शाम तक वनदेवी पार्क में मौज मस्ती करते देखे गए। मंदिर पर लाई, चूरा तथा रेवड़ी की दुकानें सजी हुई थी। इंदारा : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। जी नेक्ट कोचिंग इंदारा की तरफ से इंदारा मिशन में कुष्ठ रोगियों के साथ मकर संक्रांति मनाया। इस दौरान कुष्ट रोगियों को चूड़ा दही, लाई, तिलवा खिलाया गया। इस दौरान कोचिंग के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने कहा कि असहाय व गरीबों की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, मनीष, हेमंत, सतीश, आनंद कुमार, रत्नेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed