फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news electricity

मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने एससी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jul 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
mau news electricity
नगर के सहादतपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंत कार्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ब? - फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की तरफ से सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। बाद में संविदा श्रमिकों के वेतन भुगतान, सहित पांच मांगों का ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया। संगठन के पूर्वांचल के महामंत्री कामरेड सूर्यदेव पांडेय के नेतृत्व में आयोजित धना प्रदर्शन में जिले के संविदा बिजली कर्मचारियों के साथ अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान अपने संबोधन में सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि बिजली विभाग के प्रबंधतंत्र की उदासीनता का का परिणाम है कि कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा। उन्होंने अफसोस जताया कि विभाग के उच्च प्रबंधन कर्मचारियों की सुविधा के बाबत तीस से ज्यादा आदेश जारी कर चुकें है। इसके बाद भी संविदा श्रमिको की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। आज संविदा श्रमिको को वर्ष 2017 से मार्च 2019 तक वेतन नहीं दिया गया। इसके चलते संविदा कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिवपरसन, संजय कुमार, रामश्रय यादव, देवेंद्र यादव, विनोद सिंह,परविंदर यादव, अर्जुन भारती, नागेंद्र कुमार, विजयकांत सिंह, इसरारुल हक उर्फ दरोगा, सुग्रीव मौर्या, बब्बन सिंह, रामचंदर पाल, दिवाकर मौर्या, छोटेलाल हेमंत, सुशील दूबे, अजीत मौर्या, जितेंद्र चौहान,प्रतीक कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, मनीष सिंह, राधे पाल, अंगद मौर्या, कमल चौहान आदि सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed