फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

रेलवे ट्रैक पर आए छह सांड़ इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटे

Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mau news crime
मऊ/पिपरीडीह। वाराणसी-मऊ रेलखंड के पनियरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे वाराणसी सिटी से छपरा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर आए छह सांड़ों से टकरा गई। मृत साड़ों के अवशेष इंजन में फंस गए। इससे ट्रेन झटका खाकर रूक गई। अचानक बिना स्टॉपेज तथा स्टेशन के ट्रेन के रूकने के चलते यात्री में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वाराणसी सिटी से छपरा जंक्शन जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पिपरीडीह स्टेशन से 8.45 मिनट पर निकली। अभी वह पांच किमी दूर पनियरा हाल्ट से कुछ दूरी पर निकली थी, पांच छह की संख्या में छुट्टा पशु रेलवे ट्रैक पर आ गए। ट्रेन की जद में आने से सभी जानवर कट गए, जबकि ट्रेन का इंजन भी कई जानवरों के भिड़त से इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन खड़ी रही, करीब 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। उधर हादसे के बाद एकाएक बिना स्टापेज के जंगल में ट्रेन के झटके से रूकने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गया। ट्रेन से छुट्टा जानवरों के कटने की जानकारी मिलने पर मऊ जंक्शन से रेलवे कर्मचारी पहुंचे और मलबा हटाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान ट्रेन जंगल में 45 मिनट से ज्यादा समय तक रूकी रही। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक ददनराम ने बताया कि वाराणसी सिटी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ छुट्टा पशु टकरा गए थे। इससे ट्रेन पनियरा हाल्ट के आगे रूकी, 45मिनट बाद में मलबा हटाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed