{"_id":"5d3de9038ebc3e6ccf6542f7","slug":"mau-news-crime-mau-news-vns475429269","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा सफाई कर्मी की चाकुओं से गोंदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के मतलूपुर मोंड़ पर चाकू से गोंद कर सफाई कर्मी की हत्या के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर पूर?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलुपुर मोड़ पर बक्तावरगंज जाने वाले रोड पर रविवार की दोपहर ढाई बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने संविदा सफाई कर्मी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सरेराह घटना को अंजाम देकर हत्यारे भाग निकले। सफाईकर्मी बाइक से अपनी बीबी और बेटे को साथ लेकर किराए का मकान देखने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य ने घटना स्थल का दौरा किया। एसपी ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्यारेपूरा मुहल्ला निवासी फैयाज अहमद 25 पुत्र हन्नान नगर पालिका में ठेकेदारी पर सफाई कर्मचारी था। वह बाइक से अपनी पत्नी और बेटे के साथ कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी निवासी अपनी बहन के यहां गया था। वापस लौटते समय वह मतलूपुरा मोड़ के पास पत्नी के साथ किराए का मकान देखने के लिए गया हुआ था। मकान देखने के बाद वह वापस लौट रहा था कि पीछे से आए दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक रोकवा दिया। फैयाज ने ज्यों ही बाइक रोकी बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। फैयाज के सीने और गले में चाकुओं से कई वार किए। वार कर दिया। अपनी आंखों के सामने ही शौहर पर जानलेवा हमला देख पत्नी ने शोर मचाया। लोगों ने फैयाज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत कर दिया। जानकारी पाते ही थाना पुलिस के साथ ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस मामले में मृतक के भाई आफताब की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।