फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Junction will soon be equipped with state-of-the-art facilities

Mau News: अत्याधुनिक सुविधाओं से जल्द ही लैस होगा मऊ जंक्शन

Mon, 07 Aug 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mau Junction will soon be equipped with state-of-the-art facilities
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नगर स्थित मऊ जंक्शन जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस हो जाएगा। स्टेशन पर स्थानीय कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। एलईडी लाइट से स्टेशन को रोशन किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 30.53 करोड़ की लागत से स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा। रेलवे की तरफ से स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं बहाल करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है। प्रथम चरण में मऊ जंक्शन को योजना के तहत चयनित किया गया है। स्टेशन को विकसित करने की विभागीय कवायद तेज कर दी गई है। स्टेशन पर नई सुविधाओं की शुरुआत के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत 1.10 करोड़ की लागत से मऊ स्टेशन के अंदर, संपर्क मार्ग, जल निकासी के साथ पैदल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। 3.15 करोड़ की लागत से स्टेशन भवन को आकर्षक बनाया जाएगा। 26 लाख से पोर्च का निर्माण कराया जाएगा। 6.25 करोड़ से 12 मीटर चौड़े पैदल ऊपरगामी पुल का निर्माण होगा। 5.05 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग का कार्य भी कराया जाएगा। 2.25 करोड़ की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। 9.98 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। 8.9 करोड़ की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा। 1.25 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट लगेगी।

योजना पूर्ण होने के बाद यात्रियों को बड़े स्टेशन पर आने का सुखद एहसास होगा। इस बाबत डीआरएम पीआरओ अशोक कुमार का कहना था कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्य चल रहा है। मऊ जंक्शन के समग्र विकास को लेकर बनाई गई योजनाएं पूर्ण होने के बाद यात्रियों को बड़े स्टेशन पर आने का सुखद एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed