{"_id":"5f2ff5b08ebc3e3cb03fcd48","slug":"mau-district-hospital-did-not-treat-treatment-due-to-corona-infection-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित बताकर नहीं किया इलाज, मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित बताकर नहीं किया इलाज, मौत, परिजनों का हंगामा
Sun, 09 Aug 2020 06:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को एक घायल बुजुर्ग महिला ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। आरोप है कि चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी महिला को कोरोना संक्रमित बताकर इलाज से कन्नी काटते रहे। परिजनों ने इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर निवासी जुनेश्वरी देवी (70) खेत में काम कर रही थीं। इस दौरान खेत में गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन फानन में परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि यहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को कोरोना का मरीज बताकर इलाज करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप था कि लगातार खून बहने से महिला की हालत गंभीर होती गई। फिर महिला का एंटीजेन टेस्ट कराया गया, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन इलाज के अभाव में कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि महिला बेहद गंभीर स्थिति में आई थी, अस्पताल आने के दौरान ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन