Mau Corona Update: माह के अंतिम दिन मिले 34 नए संक्रमित, एक की मौत, 1500 के करीब पहुंचा आंकड़ा
- एंटीजेन टेस्ट में 29, ट्रू-नॉट में 2, आरटी-पीसीआर में तीन नए संक्रमित मिले
- एक और संक्रमित की मौत, जिले में कोरोना से मौत की संख्या हुई 14
विस्तार
मऊ जिले में अगस्त माह कोरोना संक्रमण के लिए मुफिद रहा, माह के अंतिम दिन 34 नए मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1462 हो गई। उपचार के दौरान एक और मरीज की मौत होने से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। हालांकि उपचार के दौरान 1016 मरीजों के ठीक होने से एक्टिव मरीजों की संख्या 429 है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले से भेजे गए सैंपलों में से सोमवार को 34 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 29 मरीज एंटीजेन टेस्ट में जबकि दो मरीज ट्रूनाट की जांच में तथा तीन बीएचयू से आई आरटी-पीसीआर की जांच में संक्रमित मिले। संक्रमितों में नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले का एक, मुंशीपुरा का एक, बरपुर का एक, मऊ शहर से एक, सहादतपुरा से एक, नरई बांध से एक, इमिलया से दो लोग संक्रमित मिले।
इसके अलावा घोसी तहसील के पवनी से एक, मझवारा में एक, कादीपुर में एक, मलकौली परशुपुर में एक, घोड़ा दलाल की बारी में एक, दोहरीघाट खड़ैंचा में एक, नसीराबाद खुर्द में एक, कोल्हाड़ में एक, उस्मानपुर पिपरीडीह में एक मरीज मिला। इसके अलावा रेवरीडीह में सात, नेमडाढ़ में एक, किन्नूपुर में एक, सुल्तानपुर बनौरा में एक, अदरी देहात में एक, मूंगमास में दो व हाजीपुर में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
बताते चले शहर के इमिलिया मुहल्ला निवासी दो मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट वाराणसी स्थित हेरिटेज में पाजिटिव आई। जबकि जिले के एक अन्य व्यक्ति की जांच रिपोर्ट वाराणसी में पाजिटिव आई। हलधरपुर थलईपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान बीएचयू में मौत हो गई। नए मरीजों से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1462 हो चुकी है। 1016 मरीज ठीक हो चुकें है।