फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Accident: Bike rider dies due to trailer collision, fellow Gambhir, police seized trailer

Mau Accident: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर, पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लिया

Wed, 31 May 2023 08:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 31 May 2023 08:16 AM IST
सार

रात लगभग 11.30 बजे दोनों युवक जब पिढ़वल मोड़ पर पहुंचे तभी एक ट्रेलर ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि उसका साथी गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Mau Accident: Bike rider dies due to trailer collision, fellow Gambhir, police seized trailer
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

विस्तार

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ के पास हाईवे पर मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: वाराणसी में बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार दो लोगों ने युवक को हॉकी डंडे से मारा, मौत
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाते ही रात में ही घायल युवक की 70 वर्षीय दादी ने भी दम तोड़ दिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला चुम्मा नार गांव निवासी दीपक गोंड 20 पुत्र लालजी और उसका साथी उसी गांव का गोविंद राजभर उर्फ नीतेश 22 पुत्र स्व विनोद गांव में एक व्यक्ति के घर आई बारात में बारातियों की आवभगत करने, खिलाने पिलाने के बाद लगभग 11:15 बजे रात में कोपागंज के पास  एक शादी में  निमंत्रण  में शामिल होने के लिए बाइक से घर से निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mau Accident: Bike rider dies due to trailer collision, fellow Gambhir, police seized trailer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

रात लगभग 11.30 बजे दोनों युवक जब पिढ़वल मोड़ पर पहुंचे तभी एक ट्रेलर ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि उसका साथी गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाते पुलिस ने घायल को आनन फानन सीएचसी घोसी पहुंचाया ।वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जबकि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल गोविंद की हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
इधर हादसे के बाद पुलिस  ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा  और अविवाहित था। सड़क हादसे में गोविंद के घायल होने की सूचना जब घर पहुंची तो पोते   की नाज़ुक हालत सुनते ही उसकी 70 वर्षीय दादी गुलाईची ने दम तोड दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed