{"_id":"6475e9b4d0ec05254a0c2067","slug":"varanasi-crime-the-morale-of-miscreants-in-varanasi-is-high-two-people-riding-a-bike-hit-the-young-man-with-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: वाराणसी में बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार दो लोगों ने युवक को हॉकी डंडे से मारा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: वाराणसी में बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार दो लोगों ने युवक को हॉकी डंडे से मारा, मौत
Tue, 30 May 2023 06:06 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 30 May 2023 06:06 PM IST
सार
वाराणसी में चौबेपुर के भगतुआ में बाइक सवार दो युवकों ने हॉकी डंडे से एक युवक का मारा और भाग निकले। घटना में युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक मुक्ति नाथ तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चौबेपुर के भगतुआ में बाइक सवार दो युवकों ने हॉकी डंडे से एक युवक का मारा और भाग निकले। घटना में युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक मुक्ति नाथ तिवारी (29 वर्ष) कुकुढा थाना चौबेपुर का निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: संजय सिंह की जमानत अर्जी पर जिला जज की अदालत में सुनवाई, दिया ये आदेश
विज्ञापन
वाराणसी में भगतुआ जाल्हूपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम चार बजे आरओ (RO) का पानी लेने आए एक युवक पर भगतुआ बाजार के समीप बाइक सवार दो युवकों ने रॉड व हॉकी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने पं दीन दयाल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सीआरपीएफ से इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन
मृतक जाल्हूपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर बिजली रीडिंग का काम करता था। मुक्ति नाथ तिवारी की पत्नी रेनू तिवारी का रो रोकर बुरा हाल है। उनका आठ महीने का एक बच्चा भी है। पिता भोला नाथ तिवारी ने हत्या की तहरीर दी।