फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman dies under suspicious circumstances police sends body for postmortem

Mau News : संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 06 Mar 2025 11:35 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 11:35 AM IST
सार

 मधुवन थाना क्षेत्र के नहर चौक इलाके में बुधवार की देर शाम विवाहिता की मौत के बाद सवाल खड़े हो गए। पहले तबियत खराब होने की बात सामने आई और बाद में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों ने सवाल उठाया तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances police sends body for postmortem
मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मधुबन थाना क्षेत्र के नहर चौक निवासी एक विवाहिता की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थित में मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मधुवन थाना क्षेत्र के कस्बा के नहर चौक निवासी शालू वर्मा 25 पत्नी प्रदीप वर्मा और उसकी सास बुधवार की शाम अपने घर पर थी।

विज्ञापन


जबकि उसका पति जिला मुख्यालय स्थित अपने सराफा की दुकान पर था।इस बीच प्रदीप को उसकी मां ने शालू की तबियत खराब होने की सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन में पहुंचे प्रदीप अपने ससुर के साथ पहुंचकर अपनी पत्नी को लेकर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचे।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने शालू को मृत्यु घोषित कर दिया।उधर रात में इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पहुंची फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कि प्रदीप वर्मा पुत्र सुन्दरलाल वर्मा की शादी 8 दिसम्बर 2022 को मीरपुर मझौवा मर्यादपुर निवासी राकेश वर्मा की पुत्री शालू वर्मा  से हिन्दू रिति रिवाज से हुआ। जिसका ढेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed