फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbandhas beat up young man in electoral rivalry, case on four

चुनावी रंजिश में मनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया घायल, चार पर केस

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Manbandhas beat up young man in electoral rivalry, case on four
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को गांव के कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश में बुधवार की सुबह मारपीट कर घायल कर दिया। चुनाव के समय ही इन दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़ित ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर भेजवाया । थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी वकील सिंह (55) से गांव के ही कुछ लोगों से वोट देने की बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार की सुबह 10 बजे वकील सिंह गांव की चट्टी पर अकेला खड़ा था कि उसी समय गांव के गोपी, जितेंद्र, अरविंद और रामदुलारे वकील से चुनाव में वोट न देने को लेकर गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने वकील सिंह को मार पीट कर घायल कर दिया। घायल वकील सिंह से थाना पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed