{"_id":"646ded347f513ebd9d0c1aa5","slug":"mafia-mukhtar-ansari-virtual-appearance-in-mau-court-statement-of-head-constable-recorded-2023-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: मुख्तार अंसारी की कोर्ट में हुई वर्चुअल पेशी, असलहा लाइसेंस प्रकरण में हेड कांस्टेबल का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: मुख्तार अंसारी की कोर्ट में हुई वर्चुअल पेशी, असलहा लाइसेंस प्रकरण में हेड कांस्टेबल का बयान दर्ज
Wed, 24 May 2023 04:25 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 24 May 2023 04:25 PM IST
सार
असलहा प्रकरण में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। इस दौरान साक्षी हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश का बयान दर्ज हुआ। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिरह की।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
असलहा प्रकरण में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। इस दौरान साक्षी हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश का बयान दर्ज हुआ। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिरह की। एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने अगली सुनवाई की तिथि 31 मई तय की। मामला मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुआ। जिसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट मे प्रेषित किया। एक आरोपी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मामला सीजेएम एमपी/एमएलए की कोर्ट मे विचाराधीन है। साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को साक्षी हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश कोर्ट में पेश हुए। उनका बयान दर्ज हुआ और आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जिरह की। सीजेएम ने शेष साक्ष्य के लिए 31 मई की तिथि तय किया।
विज्ञापन