{"_id":"619a495dd6bcdf0f78537601","slug":"mafia-mukhtar-ansari-close-friends-property-worth-more-than-two-crores-seized-in-mau-urther-action-will-be-taken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबियों की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, आगे भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा: मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबियों की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, आगे भी होगी कार्रवाई
Sun, 21 Nov 2021 06:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:58 PM IST
सार
विधायक मुख्तार अंसारी पर प्रशासन ने पूरी तरह से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ मऊ प्रशासन ने मुख्तार के करीबियों की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
कुर्की की प्रक्रिया से पहले कराई गई मुनादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के दो करीबियों सुरेश सिंह और महमूद अहमद की अपराध के जरिये अर्जित संपत्ति और वाहन रविवार को कुर्क कर लिए गए। इनकी कीमत 2 करोड़ 15 लाख से अधिक है। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार ने कुर्की की प्रक्रिया पूरी कराई। इससे पहले मुनादी भी कराई गई।
विज्ञापन
विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी भीटी निवासी सुरेश सिंह की पत्नी ऊषा सिंह और भाभी प्रेमलता के नाम पर खरीदे गए भीटी स्थित मकान और दुकान को रविवार को कुर्क कर लिया गया। इनका गाटा संख्या 990 रकबा 70 वर्ग मीटर है। जबकि कीमत एक करोड़ 82 लाख रुपये है। इस संपत्ति का रिसीवर तहसीलदार सदर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धारा 14 (1) अंतर्गत गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के आदेश के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्तार के करीबी शहर के हकीकतपुरा निवासी महमूद अहमद के चार वाहन कुर्क कर लिए। अवैध तरीके एवं अपराध से अर्जित इन वाहनों की कीमत 33 लाख 11 हजार रुपये है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभी और अपराधियों की अवैध संपत्ति चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ेंः मुख्तार अंसारी की पत्नी की जमीन पुलिस ने की जब्त, आजमगढ़ पुलिस ने डुग्गी पिटवाकर की कार्रवाई