फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Long queues at ATMs of banks from closure

बैंकांे की बंदी से एटीएम पर लंबी कतारें

Thu, 21 Apr 2016 11:21 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Thu, 21 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Long queues at ATMs of banks from closure
बंद रहे एटीएम
चिलचिलाती धूप में नगर के एटीएम पर गुरुवार को लंबी लाइनें लगी रहीं। लगातार छुट्टियों के चलते काफी दिन बैंक बंद रहे। यहीं आलम गुरुवार को भी रहा। गुरुवार को भी हजरत अली के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छुट्टी रही।
विज्ञापन


 

 

इससे बैंक बंद रहे। इससे लोगों के बैंकिंग के काम नहीं हो सके। खासकर शादियों के मौसम में खरीदारी करने वालों को काफी दिक्कत हुई। क्योंकि बैंकों के साथ शहर के कई इलाकों में एटीएम भी बंद रहे। केवल सहादतपुरा बाजार में लगे दो एटीएम लोगों का सहारा बने। लोगों से बात करने पर पता चला कि उनमें से कई पड़ोसी जिलों के रहने वाले हैं। यहां खरीदारी करने आए थे। लेकिन एटीएम बंद रहने से चिलचिलाती धूप में परेशान हो रह हैं। 

विज्ञापन

 


रविवार की बंदी, उसके बाद महावीर जयंती और गुरुवार को हजरत अली के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार ने छुट्टी की घोषणा कर दी। इससे बैंक बंद रहे। नगर में एटीएम के हालात और भी बदतर हैं। या तो एटीएम बंद रहते हैं या उनमें धन नहीं होता। गुरुवार को छुट्टी के दिन तो लगभग सारे ही एटीएम बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन



चिलचिलाती धूप में लगन की खरीदारी करने पहुंचे लोगों को उस वक्त परेशान होना पड़ा। जब शहर के अधिकांश इलाके जैसे रोडवेज, सिंधी कालोनी, रेलवे स्टेशन, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला आदि स्थानों पर बैंकों के एटीएम बंद नजर आए।



बस  शहर के बाजार यानी सहादतपुरा में मौजूद  एचडीएफसी और गाजीपुर तिराहे पर लगा यूनियन बैंक एटीएम ने ही लोगों को सहारा दिया। लेकिन यहां भी दिन भर जद्दोजहद करनी पड़ी। इन दोनों एटीएम के अलावा शहर के आजमगढ़ तिराहे पर मौजूद एक्सिस बैंक का एटीएम और चर्च कंपाउंड का स्थित स्टेेट बैंक का एटीएम, गाजीपुर तिराहे पर लगा बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम भी बंद रहा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed