{"_id":"6b00970042df9de343010429","slug":"the-sahatwar-warriors-team-defeated-salempur-academy-by-2-wickets-mau-news-c-295-1-svns1029-155378-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सहतवार वॉरियर की टीम ने सलेमपुर एकेडमी को 2 विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सहतवार वॉरियर की टीम ने सलेमपुर एकेडमी को 2 विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज।संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में सहतवार वॉरियर ने अंतिम क्षणों तक चले संघर्ष में सलेमपुर क्रिकेट एकेडमी को 2 विकेट से पराजित कर दिया। टीम की इस जीत के नायक कप्तान शशि सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलेमपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम सहतवार की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 14.1 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंश ने सर्वाधिक नाबाद 14 रन (34 गेंद) बनाए।
इसके अलावा आलोक कुमार ने 12, विकेटकीपर रोशन यादव ने 11, जबकि आर्यन पांडेय और कप्तान अनूप ने 9-9 रनों का योगदान दिया। सलेमपुर के कुल स्कोर में 52 अतिरिक्त रनों का भी अहम योगदान रहा। सहतवार की ओर से कप्तान शशि सूर्यवंशी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.1 ओवर में महज 21 रन देकर 6 विकेट झटके।
विज्ञापन
अनुराग कुमार ने 3 ओवर में 23 रन देकर 3 और अभिषेक ने 1 सफलता हासिल की।
121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहतवार वॉरियर की शुरुआत लड़खड़ाती रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि, एक छोर से कप्तान शशि सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाले रखा और मात्र 18 गेंदों में 2 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 30 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। अभिषेक ने 16 गेंदों में 5 चौकों की सहायता से 21 और अमित गुप्ता ने 11 रन जोड़े।
अंत में अमन राइटी (नाबाद 7) और अनुराग कुमार (नाबाद 2) ने संयम दिखाते हुए 16.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाते हुए टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी (42 अतिरिक्त रन)। सलेमपुर की ओर से अंशु यादव ने 3.5 ओवर में 37 रन देकर 4, आयुष यादव ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 और अनुराग पंडित ने 1 विकेट लिया।
मैच में निर्णायक हरफनमौला खेल (30 रन और 6 विकेट) दिखाने के लिए सहतवार वॉरियर के कप्तान शशि सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।