LS Polls: मऊ में CM योगी का विपक्ष पर हमला; बोले- तालिबानी कानून लागू करना चाहती है इंडी गठबंधन
CM Yogi Adityanath In Mau: मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि इनकी सोच नाकारात्मक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया सब मिट्टी में मिल गए। समाजवादी की नाकारात्मक सोच को कामयाब नहीं होने देंगे। ये तालिबानी कानून लाना चाहते हैं। ये भारत के संविधान का अपमान है। ऐसा नहीं होने देंगे। अब कुछ नहीं बचा। चार दिनों में घर- घर जाकर बुढ़ापे का सहारा छड़ी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील करिए और एनडीए के प्रत्याशी को संसद तक पहुंचाएं।
मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता से एक जून को जरूर मतदान करने के लिए अपील करें। कहा कि अबकी पार 400 पार, जनता- जनार्दन का इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश ही नहीं प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि 4 जून को सरकार बनेगी। 70 साल के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।
#WATCH | Addressing a public rally in UP’s Mau, CM Yogi Adityanath says, "Samajwadi Party and Congress manifesto state that if a Congress –led govt is formed (at Centre), then they will give benefits of reservation to Muslims also…Baba Saheb Ambedkar said that religion cannot be… pic.twitter.com/E0KpqdCfMA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 27, 2024
सीएम योगी ने कहा कि ये कहते हैं पर्सनल कानून लागू करेंगे। इसका मतलब है तालीबानी शासन। बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी, महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी। तीन तलाक को फिर से चालू करवाएंगे। बुर्के के अंदर महिलाओं के दुबक कर रहना पड़ेगा। भारत में तालिबानी कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा। ये भारत के संविधान का अपमान है। भारत बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा। यहां पर तालिबानी कानून नहीं आने दिया जाएगा।