फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Life is suffering due to the havoc of cold

ठंड के कहर से जनजीवन बेहाल

Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Life is suffering due to the havoc of cold
मऊ। जिले में बर्फीली हवाओं के कारण कड़के की ठंड शुरू हो गई है। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। लोग गलन तथा कुहरे के कारण घरों में दुबके रहे। भगवान सूर्य का दर्शन न होने से लोग में कंपकंपी देखी गई। बाजार में भी आवागमन कम रहा। सुबह कुहरे के कारण वाहनों का संचालन काफी कष्टदायक रहा। रेलवे तथा रोडवेज के प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुरते नजर आए। शहरी क्षेत्र में ठंड से निजात पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाते देखे गए। वहीं ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लगभग सात बजे तक तक कोहरा छाए रहने से लोगों के देर से निकलने के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। कोहरे के चलते ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। दोपहर तक भगवान भाष्कर का दर्शन नहीं हो सका था। बर्फीली हवा के चलने से रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज के प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। ठंड बढ़ जाने के बाद भी गांवों में प्रशासन ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने में अक्षम रही है।
विज्ञापन

इसकी व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। ठंड के बढ़ जाने से दुकानों पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 78 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। उधर सामाजिक स्तर पर कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाएं भी उदासीन नजर आ रही हैं। कोहरे की धुंध के चलते सुबह के समय वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। ठंड के खौफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed