फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Let's donate blood, save someone's life

आओ करें रक्तदान, बचाएं किसी की जान

Tue, 23 Jul 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Let's donate blood, save someone's life
मऊ। ‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई’ व रक्तदान महादान को मूलमंत्र मानकर कई लोग रक्तदान कर दूसरे की जान बचा रहे हैं। जो कि जाति न धर्म न रिश्तों का पता, फिर भी खून देकर रिश्ता जोड़ रहे हैं। इंसान होने के नाते हम सबका एक कर्तव्य हैं कि हम जरूरत पड़ने पर दूसरे इंसान की मदद करें। यह मदद जब कारगिल विजय दिवस पर दूसरे जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करने की हो तो उसमें हमारा दिल खुद इसमें भाग लेने के लिए लालायित हो उठता है। ऐसे में मौका है कि 26 जुलाई को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाएं। साथ ही हमारे द्वारा दिया गया रक्तदान कारगिल में शहीद हुए जवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में अमर उजाला की तरफ से हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर उजाला फाउंडेशन 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। मकसद है रक्त के अभाव में किसी की भी जान नहीं जानी चाहिए। इस बार भी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविर में रक्तदाताओं ने महादान के लिए रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है। शिविर में रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र मौके पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

रक्तदान से एक नहीं छह तरीके से होता हैं लाभ
रक्तदान को यूं ही नहीं महादान कहा जाता है, यह दूसरों की जान तो बचाता है साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेष कुशवाह ने बताया कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं। क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। वहीं रक्तदान से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए हर साल कम से कम 2 बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है। खून डोनेट करने से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है, शरीर में ज्यादा आइरन की मात्रा लिवर पर दबाव डालती है और रक्तदान से आइरन की मात्रा बैलेंस हो जाती है। आइरन की मात्रा को बैलेंस करने से लिवर हेल्दी बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। बोले कि एक यूनिट रक्तदान करने से आपके शरीर से 650 कैलोरीज कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नंबरों पर भी संपर्क कर करा सकते हैं पंजीकरण
रक्तदान कर महादानी बनने के इच्छुक व्यक्ति गाजीपुर तिराहा स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर या फिर 9415370620 और 9675201444 नंबर पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए 9415370620 नंबर पर नाम और पता लिखकर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed