फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Leakage of dirty water in the ward of district hospital, OPD affected

Mau News: जिला अस्पताल के वार्ड में गंदे पानी का रिसाव, ओपीडी प्रभावित

Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Leakage of dirty water in the ward of district hospital, OPD affected
मऊ। जिला अस्पताल के चिकित्सक के वार्ड में गंदे पानी के रिसाव से ओपीडी प्रभावित हो रही है। अस्पताल के जिस वार्ड में पानी लग रहा है, उस चैंबर को डॉक्टर छोड़ चुके है। ऐसे में वार्ड में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में लगने वाला पानी अस्पताल में होेने वाली पाइप लाइन में लीकेज से हो रही है। लगातार दो दिन से होने वाले रिसाव से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कमरा नंबर 24 जहां मनोचिकित्सक डॉ. रविशंकर पांडेय के ओपीडी का कक्ष है। उस कमरे में पिछले दो दिनों से लगातार दूसरे दिन गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। ओपीडी रूम में गंदे पानी का रिसाव होने से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी होने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से दवा काउंटर के ठीक बगल में मन कक्ष में इस वार्ड को ट्रांसभर किया गया है। अभी इसी कक्ष से ओपीडी चल रही है। जिस वार्ड में पानी का रिसाव हो रहा है, उसी के ठीक बगल में अन्य वार्ड में भी ओपीडी के कक्ष है। एक तरफ ईसीजी कक्ष है तो दूसरे तरफ सीटी स्कैन सेंटर बनाया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दूसरे तल हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए पाइप लाइन की जांच कराई गई है। लेकिन लीकेज वाली जगह अभी तक पकड़ में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed