फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lawyers adamant on the demand of removal of Tehsildar

तहसीलदार को हटाने की मांग पर अड़े वकील

Thu, 28 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lawyers adamant on the demand of removal of Tehsildar
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना एवं कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान एसडीएम और वकीलों के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल सका। वकील तहसीलदार को हटाने की मांग पर अड़े रहे। तहसीलदार राहुल गुप्ता के कार्यशैली और न्यायिक कार्यों में अनावश्यक विलंब को लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। एसडीएम क्षिप्रा पाल ने बृहस्पतिवार को वकीलों को बाचतीत के लिए बुलाया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदारकी कार्यशैली वह उनका आचरण ठीक नहीं है। वक अधिवक्ताओं के साथ अनावश्यक उलझ रहे हैं। मामूली फाइलों को भी विलंबित करने और उन्हें अपने आवास पर रखकर उसका निपटारा न करने पर कई बार विवाद हो चुका है। लेकिन उनकी कार्यशैली नहीं बदल सकी। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनका का पक्ष जानने के बाद अब वह तहसीलदार से बात करेंगी। उनका कहना था कहा कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य के बिना कार्य किया जाना संभव नहीं है। कहा कि बार बेंच के बीच टकराव से सबसे अधिक नुकसान वादकारियों का होता है।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष एजाज अहमद, मंत्री लालजी गौतम, विनय श्रीवास्तव, खालिद कमाल, अली इमदाद जैदी, सुधीर श्रीवास्तव, महेंद्र राय, महेश यादव, संतोष श्रीवास्तव आदि समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed