फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lalji Gautam became the minister of Tehsil Advocates' Union

लालजी गौतम बने तहसील अधिवक्ता संघ के मंत्री

Sat, 01 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lalji Gautam became the minister of Tehsil Advocates' Union
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। बार के मंत्री पद के लिए हुए मतदान में लालजी गौतम ने विजय हासिल किया है। लालजी को 23 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उमाशंकर यादव को 19 मत मिला।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंत्री पद को छोड़कर शेष अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अध्यक्ष पद के लिए एजाज अहमद के साथ उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा सह मंत्री पद के लिए उदयभान कोषाध्यक्ष पद आफताब अहमद और आडिटर के लिए श्यामलाल का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका हैं। इसके साथ अली इमदाद जैदी, मुनौवर एडवोकेट, अर्शे आलम, आफताब अहमद एडवोकेट आदि बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

मंत्री के लिए तीन अधिवक्ताओं द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद शनिवार को मतदान कराया गया। बार के 50 सदस्यों मे से 49 अधिवक्ताओ मतदान में हिस्सा लिया। लालजी गौतम को सबसे अधिक 23 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर उमाशंकर यादव को 19 और फिरोज अहमद को सात मत मिला। इस प्रकार लालजी गौतम मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव के बाद एल्डर कमेटी के सदस्य शब्बीर अहमद ने सभी पदाधिकारियों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी आबिद एजाज, महेंद्र राय एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष खालिद कमाल, प्रदीप उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, एनाम खान, विनय श्रीवास्तव, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed