फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   kisan nidhi samman

किसान सम्मान निधि का लाभ पाने से वंचित हैं हजारों किसान:

Tue, 20 Aug 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
kisan nidhi samman
मऊ। केंद्र सरकार ने सभी किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक मदद देने का एलान किया है, लेकिन तमाम गड़बड़ी की वजह से अभी भी सभी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका है। जबकि योजना लांच हुए पांच माह बीत चुके हैं। अभी तक जिले में 1.53 लाख किसानों को ही योजना का लाभ मिल पाया है। जबकि 81 हजार किसानों का डाटा शासन को भेजा जा चुका है। बाकी किसानों का डाटा भेजने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में परेशान किसान तहसील से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई। योजना के तहत पंजीकृत किसानों को प्रतिवर्ष तीन किश्तों में छह हजार रुपया आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया था। लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी सभी किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।परेशान किसान तहसील मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर काटते देखे जा रहे हैं। किसानों की मानें तो तकनीकी खामी के चलते डाटा रिजेक्ट होने के बाद कृषि विभाग द्वारा संबंधित तहसीलों को सूची भेजी जाती है। लेखपालों की लापरवाही के चलते सूचनाएं किसानों तक पहुंच नहीं पा रही है। किसान सम्मान निधि के मामले में कृषि विभाग में प्रतिदिन 10 से 15 किसान अपनी शिकायतों को लेकर आ रहे हैं। हालत यह है कि अभी तक 1.53 लाख किसानों को ही योजना का लाभ मिल पाया है। आंकड़ों में जिले में 2.62152 किसान पंजीकृत हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो 1.53 लाख किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। 81 हजार किसानों का डाटा शासन को भेजा जा चुका है। बाकी किसानों के डाटा फीड करने की प्रक्रिया चल रही है। इस बाबत उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव का कहना है कि 1.53 लाख किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। 81 हजार किसानों का डाटा शासन को भेजा जा चुका है। बाकी किसानों के डाटा फीड करने की प्रक्रिया चल रही है। योजना से वंचित किसान संबंधित ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर समस्त कागजात जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed