फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Judge advocate in the High Court to the Supreme Court are the father , uncle

पिता हाईकोर्ट में अधिवक्ता तो चाचा सुप्रीम कोर्ट में जज रहे

Fri, 29 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 29 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Judge advocate in the High Court to the Supreme Court are the father , uncle
 उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र मधुबन तहसील के मर्यादपुर के रहने वाले हैं। इनका पैतृक गांव वकीलों के गांव के रूप में विख्यात है। उत्तर प्रदेश सरकार के पहले एडवोकेट जनरल स्व. कन्हैयालाल मिश्र, लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र के दादा थे और उनका भी जन्म इसी गांव की माटी में हुआ था।
विज्ञापन



 इनके परिवार के प्रेरणा से गांव केे 30 से 35 अधिवक्ता विभिन्न जनपदों में न्यायपालिका की सेवा में हैं। इनके परिवार के कई लोग आज भी न्यायिक पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


 
न्यायमूर्ति संजय मिश्रा के पिता विजय प्रताप मिश्र हाईकोर्ट में सीनियर अधिवक्ता रहे। उनके चाचा अजय मिश्र भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जज और बाद में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रहे। इनके दादा कन्हैयालाल मिश्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही गांधी परिवार के करीबियों में गिने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह इंदिरा गांधी के सलाहकार भी थे। इन्हें उत्तर प्रदेश के पहले एडवोकेट जनरल बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ। 1951 से 1975 तक उत्तर प्रदेश के एडवोकेट जनरल रहे। स्व. कन्हैयालाल के पिता बैजनाथ मिश्र आजमगढ़ में अधिवक्ता के रूप में विख्यात थे।


उनकी ही प्रेरणा से उनकी पीढ़ियां न्यायपालिका में मुकाम हासिल करती गईं। गांव के अधिवक्ता प्रदीप मिश्र, भूपनाथ मिश्र का कहना है कि उनका गांव वकीलों के गांव के नाम से जाना जाता है। यह लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र के परिवार की ही देन है।  



न्यायमूर्ति संजय मिश्र के उत्तर प्रदेश का लोकायुक्त बनने की खबर मिलते ही गांव में गुरुवार को खुशी छा गई। हालांकि लोकायुक्त के परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला, लेकिन गांव के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उनके पैतृक घर पर मिले उनके नौकर पांचू राम की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। उसने बताया कि खेती-बाड़ी से लेकर घर की रखवाली का जिम्मा वही संभालते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed