{"_id":"60b0fdf3feae997a707aed44","slug":"jila-panchayat-adhyaksh-election-samajwadi-party-announce-candidate-name-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मऊ में समाजवादी पार्टी ने किया प्रत्याशी घोषित, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मऊ में समाजवादी पार्टी ने किया प्रत्याशी घोषित, पढ़ें पूरा अपडेट
Fri, 28 May 2021 07:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 28 May 2021 07:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों को का नाम तय करना शुरू कर दिया है। मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राम नगीना यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
सामान्य सीट से रामनगीना यादव को बनाया प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मऊ में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने सामान्य सीट के लिए रामनगीना यादव को प्रत्याशी घोषित किया। जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने पार्टी कार्यालय पर राम नगीना यादव के नाम की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए राम नगीना यादव के नाम की घोषणा की गई है।
बता दें कि अभी भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क घोषणा नहीं की गई है। हालांकि भाजपा की ओर से पार्टी नेता मनोज राय और अखिलेश राजभर दो सदस्य जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीते हैं। उधर, बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि बसपा के सात अधिकृत प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं, जबकि सुभासपा से भी दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसी क्रम में सपा के अधिकृत दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसके बाद सभी प्रत्याशी निर्दल हैं।