{"_id":"a5fbc80214af26e8b2c5de86daa2a497","slug":"janmashtami-celebrated-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहर गाकर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहर गाकर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में पूजन अर्चन हुआ। एसपी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हवन पूजन कर कान्हा की प्रतिमा का पट खोला। रात बारह बजे कृष्ण जन्म होते ही श्रद्घालुओं के साथ पुलिसकर्मी भगवान की भक्ति में डूब गए। इसके साथ नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्रीराम मंदिर में महिलाओं ने सोहर गाया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, बकवल, परदहां, पुलिस लाइन, भीटी आदि स्थानों पर नटखट नंदलाल कन्हैया की प्रतिमा के साथ साथ बच्चों ने आकर्षक झांकियां सजाईं।
जिसे देखने के लिए श्रद्घालुओं का आधी रात तक तांता लगा रहा। इस दौरान मेले जैसा माहौल रहा। सबसे ज्यादा श्रद्घालु नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्रीराम मंदिर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
शनिवार रात 12 बजे तक श्रद्घालुओं की काफी भीड़ मौजूद रही। वहीं, पुलिस लाइन में एसपी अनिल कुमार सिंह ने राधा कृष्ण के मंदिर मे पूजन अर्चन किया।हवन पूजन के बाद पुलिस अधीक्षक ने कन्हैया के प्रतिमा का मुंह खोलाद। साथ ही उनके उपर फूलों की वर्षा किया।
पुलिस लाइन स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर भजन कीर्तन के साथ साथ युवाओं ने भक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। इसके बाद सभी ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस लाइन में शनिवार की रात मेले जैसा महौल रहा।