फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jai Smriti Scholarship Exam on 17th

जय स्मृति छात्रवृति परीक्षा 17 को

Sun, 03 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jai Smriti Scholarship Exam on 17th
मऊ। जमुना स्मृति संस्थान सूरजपुर के तत्वावधान में अजय स्मृति छात्रवृत्ति परीक्षा 2021 विभूति नारायण इंटर कॉलेज सूरजपुर में 17 अक्तूबर को सुबह 11 बजे होगी। इस परीक्षा में माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9,10 व 11 के प्रधानाचार्य द्वारा नामित छात्र, छात्रा सम्मिलित हो सकेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत प्रधानाचार्यों से प्रत्येक विद्यालय से केवल योग्य छह छात्रों को नामित किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए अर्ह होने के लिए न्यूनतम 75 अंक प्राप्त करने की बाध्यता होगी। मेरिट में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा को क्रमश: 1000 रुपये और 500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति नवंबर मास से एक वर्ष तक दी जाएगी। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा को 2000 एक मुश्त सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। पास हुए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पुरस्कार व प्रमाण पत्र 30 अक्तूबर को समुद्रा भवन सूरजपुर में दोपहर दो बजे दिए जाएंगे। नामांकन प्रपत्र क्षेत्र के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध करा दिए गये हैं तथा उनसे नामांकन 10 अक्तूबर 2021 तक करने को कहा गया है। यह जानकारी संयोजक गंगाधर राय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed