फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It takes thirty minutes instead of ten in the stalemate of the jam.

जाम की वैतरणी में दस के बजाए लग रहे तीस मिनट

Wed, 14 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
It takes thirty minutes instead of ten in the stalemate of the jam.
मऊ। नगर के यातायात व्यवस्था में सबसे बढ़ा रोड़ा है सड़क किनारे जारी अवैध पार्किग। शहर का कोई मुख्य चौराहा, तिराहा या बाजार नहीं, जहां रोजाना अवैध पार्किग ने यातायात व्यवस्था को बेतरतीब न किया हो। कई जगह पर सड़क की चौड़ाई 60 फीट तक है, लेकिन सड़क के दोनों ओर लगने वाले आड़े तिरछे वाहनों के कारण यह सड़क केवल आधी रह जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में एक आदमी को जो यात्रा दस मिनट में पूरी कर सकता है उसे वह आधे घंटे में पूरा करता है। उस जाम में फंसने की परेशानी उसे किसी वैतरणी पार करने से कम नहीं लगती। अतिक्रमण की इस समस्या को लेकर जिम्मेदार केवल यदाकदा ही अभियान चलाकर इससे इतिश्री करते हैं वही सड़क के किनारे खरीदारी को आने वाले लोग भी लापरवाही से अपने वाहनों को आड़ तिरछे कर सड़क किनारे पार्क किए छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही तथा जिम्मेदारों की उदासीनता की बात करें तो यह मुख्य समस्या नगर की मुख्य सड़क मार्ग बाल निकेतन तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक देखने को मिल सकता है। यह मार्ग मऊ नगर के मुख्य बाजार के अलावा यहां का ह्दयस्थल भी है। इसके चलते यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवाजाही होती रहती है। ऐसे में खरीददारी करने वाले लोग अपने वाहन सड़क के दोनों ओर जहां जगह मिलती है वहीं खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से निजात के लिए करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा करोड़ों की लागत से सड़क चौड़ीकरण तथा डिवाइडर कार्य कराया गया। लेकिन नगर पालिका की लापरवाही तथा पुलिस विभाग की उदासीनता के चलते चौड़ीकरण तथा डिवाडडर बनने के बाद पहले की तरह जाम की स्थिति हैै। जबकि इस मार्ग पर पुलिस पिकेट होने के साथ मुख्य मार्ग होने के चलते इस मार्ग से कई बार प्रशासन तथा दूसरे जिम्मेदारों का लगभग रोजाना काफिला गुजरता रहता है। इसके अलावा सड़कके दूसरे मुख्य मार्ग गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा, मिर्जाहादीपुरा तिराहा पर सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण तथा मनमाना ढंग से की जाने वाली पार्किंग से दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती रहती है।
सब कुछ जानकर भी अंजान बने हैं जिम्मेदार
मऊ। ब्रह्मस्थान निवासी मधु कुमार पांडेय ने कहा कि जाम की समस्या से निजात केलिए एक पार्किग स्थल नगर पालिका को बनाने की जरुरत है। वहीं चांदमारी इमलिया निवासी ओम पाठक ने कहा इस समस्या से निजात के लिए नगर पालिका को एक वाहन पार्किंग के लिए जगह चिहिन्त करना चाहिए। जिससे बाजार मेंआने वाले लोग अपने वाहन उसमें पार्क कर सके। वहीं कोपागंज ब्लाक के कुर्थीजाफरपुर निवासी राजन विश्वकर्मा ने कहा कि जाम की समस्या को लेकर समय समय पर अभियान चलाए जाने की जरुरत है। वहीं पुरानी तहसील निवासी रवि तिवारी ने कहा कि सड़क किनारे चार पहिया वाहनोंके खड़ा कर लोग घंटो खरीददारी करते है। जबकि उनके इस रवैया से दूूसरे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा समय समय पर अभियान चलाया जाता है, कुछ दिन पहले ही अस्थाई अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था। आगे जल्द ही फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed